फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party will get dust in Delhi assembly election said arun singh

प्रत्याशी मैदान में उतरने दीजिए, आम आदमी पार्टी को दिल्ली में धूल चटाएंगे : अरुण सिंह

Fri, 17 Jan 2020 10:00 PM IST
Vikas Kumar शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will get dust in Delhi assembly election said arun singh
बीजेपी - फोटो : Amar ujala

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव अरुण सिंह दिल्ली के पूर्व प्रभारी हैं। राजनीति पर पारखी नजर रखते हैं और अरुण सिंह का कहना है कि भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों में से 57 के प्रत्याशी घोषित किए हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में सिंह ने कहा कि जरा प्रत्याशियों को जमीन पर उतरने और चुनाव प्रचार को जोर पकडऩे दीजिए, हम (भाजपा) आम आदमी पार्टी (आप) को इस विधानसभा चुनाव में धूल चटाएगी। आत्मविश्वास से भरे अरुण सिंह का कहना है कि आम आदमी पार्टी को अपना गड्ढा नहीं दिखाई दे रहा है। वह झूठे प्रचार का सहारा लेकर जीत का सपना देख रही है।

विज्ञापन


क्या है भाजपा के जीत का आधर
अरुण सिंह का कहना है कि वह दिल्ली के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में घूमे। हाल में दस विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। वह मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, रिठाला, किराड़ी, नरेला विधानसभा क्षेत्रों में गए। सिंह का कहना है कि जनता बहुत नाराज है। सड़कों की दसा बहुत खराब है। गड्ढे ही गड्ढे, जल भराव। जगह-जगह पानी जमा है। टूटी-फूटी सड़कें हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में रोज पानी नहीं आ रहा है। खराब गुणवत्ता के पानी की सप्लाई हो रही है। कहीं हफ्ते में तीन दिन तो कहीं चार दिन पानी आ रहा है। बस बिजली का मामला थोड़ा सा आम आदमी पार्टी को राहत दे सकता है, लेकिन जनता के बीच सरकार विरोधी गुस्सा ज्यादा है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में किसानों का कृषि का दर्जा समाप्त कर दिया। इसकी बड़ी नाराजगी है।
विज्ञापन


मोहल्ला क्लीनिक तो गजब का शिगूफा है
दिल्ली के पूर्व प्रभारी और महासचिव का कहना है कि मोहल्ला क्लीनिक तो गजब का शिगूफा है। जनता इससे बेहद नाराज है। मोहल्ला क्लीनिक में चिकित्सा का कोई प्रॉपर इंतजाम नहीं है। कई जगह मोहल्ला क्लीनिक के सामने गंदगी मिली, गाय भैंस भी मिले। लोगों का कहना था कि 2 रुपये के कीमत वाली सस्ती कम गुणवत्ता की दवाएं मोहल्ला क्लीनिक में मिलती हैं। इलाज और चिकित्सा का स्तर भी निराश करने वाला है। मुझे तो लग रहा है कि मोहल्ला क्लीनिक की असलियत आम आदमी पार्टी को ले डूबेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लग रहा था कि केजरीवाल की पार्टी लड़ेगी
अरुण सिंह का कहना है कि पहले उन्हें लग रहा था कि दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति में है। चुनाव लड़ेगी, लेकिन जब दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों में घूमे तब असलियत का पता लगा। लोगों से बातचीत में उनके दु:ख दर्द सामने आए। लोगों का असंतोष बता रहा था कि केजरीवाल सरकार ने जमीन पर कुछ नहीं किया है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लोगों के भीतर की यह नाराजगी देखने के बाद अब तो कोई संशय ही नहीं है।

होगा जोरदार चुनाव प्रचार
अरुण सिंह का कहना है कि भाजपा का परिवार बहुत बड़ा है। कई राज्यों में सरकार है। केन्द्र में सरकार है। तमाम संगठन हैं, कार्यकर्ता के मामले में देश की नंबर वन पार्टी है। दिल्ली का चुनाव भी अहम है। इसलिए सब मिलकर एकजुटता के साथ भाजपा का प्रचार करके भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे। केन्द्र सरकार के मंत्री भी चुनाव प्रचार में होंगे।


चेहरा घोषित न करने का होगा फायदा
भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा किसी चुनाव में चेहरा घोषित नहीं किया था। विधानसभा चुनावों को जीती। अरुण सिंह का कहना है कि चेहरा घोषित न करना भाजपा के पक्ष में रहता है। हर समुदाय, समाज के लोग पार्टी के भीतर अपनी नुमाइंदगी देखते हैं। इसका भाजपा को फायदा होता है। सिंह का कहना है कि इसी तर्ज पर भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतर रही है। वह जनता के बीच में आम आदमी पार्टी द्वारा फैलाए गए भ्रम, झूठ को बेनकाब करेगी। हमारे पारदर्शिता से चयनित प्रत्याशी जनता के बीच में जाएंगे। भाजपा दिल्ली की विकास योजनाओं का जनता के बीच में खाका खींचेगी और दिल्ली के चुनाव में सफल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed