फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party's toll free number in varanasi and amethi

आम आदमी के लिए मुसीबत बना AAP का टोल फ्री नंबर

Tue, 15 Apr 2014 07:18 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 07:18 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party's toll free number in varanasi and amethi

आम आदमी पार्टी की ओर से बनारस और अमेठी में प्रचार के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर अब आम आदमी के लिए ही मुसीबत बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन


बनारस और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी ने रविवार को ही टोल फ्री नंबर जारी किए थे एक ही दिन में इन नंबरों ने यूपी के लोगों को खासा परेशान करके रखा है।

इन नंबरों पर जब 'अमर उजाला' ने सोमवार को फोन किया तो काफी चौंकाने वाली बातें पता चलीं।

AAP के लिए मुसीबत बन सकते हैं ये नंबर

aam aadmi party's toll free number in varanasi and amethi

AAP ये टोल फ्री नंबर जारी तो बनारस और अमे‌ठी के लिए किए गए हैं लेकिन इन पर कॉल करने पर फोन यूपी के किसी भी हिस्से में चला जाता है। कॉल करने पर पता चला कि कभी कोई कानपुर से बोल रहा था तो कोई लखनऊ से।

चौंकाने वानी बात ये है कि इन नंबरों पर कॉल करने से जिन लोगों के फोन की घंटी बजी उनके जवाब भी हैरान कर देने वाले रहे। फोन करने पर जब कानपुर के व्यक्ति ने फोन उठाया तो आम आदमी पार्टी के बारे में सवाल करने पर उनका जवाब था कि 'हम तो खाना खा रहे हैं हमारा किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।'

वहीं, जब एक बार फिर टोल फ्री नंबर डायल किया गया तो इस बार फोन हाईस्कूल की एक लड़की ने रिसीव किया। आम आदमी पार्टी के बारे में सवाल करने पर उसने यही जवाब दिया कि अभी तो वह हाईस्कूल की स्टूडेंट है, ऐसे में वह किसी को वोट ही नहीं दे सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर जगह हो रही AAP की फजीहत

aam aadmi party's toll free number in varanasi and amethi

अमेठी में पार्टी प्रत्याशी कुमार विश्वास के पक्ष में प्रचार के लिए 18003000938 नंबर जारी किया गया है। इस पर कॉल करने पर मऊ में नवीन कुमार राय को फोन मिल गया। नवीन का कहना है कि यह गलत तरीका है कि कोई किसी दूसरी पार्टी के खिलाफ या किसी दल के पक्ष में मतदान करने के लिए बोले। इस तरह की कॉल से दिक्कत होती है।

वहीं, बनारस के लिए जारी किया गया 180030101223 टोल फ्री नंबर लखनऊ में सर्वेश कुमार को मिला। उन्होंने कहा कि अगर बार-बार इस तरह से फोन आएंगे तो दिक्कत होगी। दोबारा बनारस के लिए जारी नंबर पर कॉल करने पर फोन अवधेश प्रसाद को मिला।

अवधेश का कहना था कि वह किसी के फोन से प्रभावित होने वाले नहीं हैं। इस बारे में पार्टी का कहना है कि इस तरह का कोई भी कैंपेन चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद ही शुरू किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed