फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Releases fourth Candidates list for Delhi Vidhan Sabha Election 2025 News in Hindi

AAP Candidates List: कालकाजी से CM आतिशी और यहां से लड़ेंगे केजरीवाल; फाइनल लिस्ट में 38 उम्मीदवारों का एलान

Sun, 15 Dec 2024 01:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Dec 2024 01:24 PM IST
सार

AAP Candidates List for Delhi Polls 2025 : दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव की तारीखों का एलान भी जल्द होने वाला है। चुनावी तैयारी के बीच आम आदमी पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी। इस  लिस्ट में 38 नाम हैं।

विज्ञापन
AAP Releases fourth Candidates list for Delhi Vidhan Sabha Election 2025 News in Hindi
अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी व अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में 38 नामों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


नई दिल्ली से एक बार फिर अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरे हैं। साथ ही, दो सीट पर फेरबदल किया गया है। इसमें कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट कर भाजपा से आप में शामिल हुए रमेश पहलवान को टिकट दिया है। साथ ही, उत्तम नगर से मौजूदा विधायक नरेश बालियान की पत्नी को पोश बालियान को मौका दिया है। इसके अलावा पांच मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं। 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। यानी 15 फीसदी महिलाओं को जगह दी है। अब आप ने 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। वहीं, दूसरी सूची में 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। ओखला से अमानतुल्लाह खान को टिकट मिला है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा गया है। ग्रैटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं। बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और तिलक नगर से जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से, सोम दत्त सदर बाजार से चुनाव लडेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सूची आते ही केजरीवाल का भाजपा पर वार
आम आदमी पार्टी की फाइनल सूची आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी गायब है। उनके पास ना सीएम चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है - "केजरीवाल हटाओ"। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं - "केजरीवाल को खूब गाली दी"।

केजरीवाल ने आगे लिखा, 'हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले 10 वर्षों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।'

दूसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों को आप ने दिया टिकट
बीते दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। बैठक में 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने मनीष सिसोदिया को इस बार जंगपुरा से चुनाव में उतारा है। वहीं राखी बिड़ला मादीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। अवध ओझा पटपड़गंज से, शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को चुनावी मैदान में उतारा है।

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची...
1. नरेला से दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
3. आदर्श नगर से मकेश गोयल
4. मुंडका से जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी से प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी
8. पटेल नगर से परवेश रतन
9. मादीपुर से राखी बिड़ला
10. जनकपुरी से प्रवीन कुमार
11. बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम से जोगिंदर सोलनकी
13. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
14. देवली से प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
16. पटपड़गंज से अवध ओझा
17. कृष्णा नगर से विकास बग्गा
18. गांधी नगर से नवीन चौधरी
19. शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान

आम आदमी पार्टी ने तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम की घोषणा की थी। आम आदमी पार्टी ने नजफगढ़ से तरुण यादव को टिकट दिया है। वहीं, पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। 

देखें पहली सूची में किसे कहां से मिला था टिकट

विधानसभा सीट    प्रत्याशी
1. छतरपुर            ब्रह्म सिंह तंवर
2. किराड़ी            अनिल झा
3. विश्वास नगर    दीपक सिंघला
4. रोहतास नगर    सरिता सिंह
5. लक्ष्मी नगर             बीबी त्यागी
6. बदरपुर           राम सिंह नेता जी
7. सीलमपुर          जुबैर चौधरी
8. सीमापुरी          वीर सिंह धींगान
9. घोंडा            गौरव शर्मा
10. करावल नगर       मनोज त्यागी
11. मटियाला            सुमेश शौकीन

बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed