11 महीनों ने बदल दी 'आप' विधायकों की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फर्स्ट टाइम विधायकों को ग्यारह महीने की विधायकी में बहुत कुछ नया मिला है। सुबह जल्दी उठने वाले देर से उठने लगे हैं तो शॉपिंग का शौक रखने वाली विधायक को याद नहीं की शॉपिंग कब की है।
इतना ही नहीं पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को इस 11 महीने में डायबिटीज हो गई है तो मॉडल टाउन से विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी इस दौरान अपने गांव नहीं जा सके हैं।
पांचवीं विधानसभा के ग्रुप फोटोग्राफी सेशन में पहुंचे विधायकों से ‘अमर उजाला’ ने 11 महीने की विधायकी और उससे पूर्व की लाइफ पर बातचीत की तो रोचक तथ्य सामने आए।
डर्टी पॉलिटिक्स में मशीन बनी जिंदगी
आम आदमी पार्टी के तिमारपुर से विधायक डॉ. हरीश खन्ना को विधायकी डिफरेंट लगी। डॉ. खन्ना का कहना है कि डीयू की राजनीति पढ़े लिखों की जमात होती है, यहां ऐसा नहीं है।
आम आदमी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने का रास्ता अभी खुला रखा है। उन्होंने यह भी कहा है कि बिना वेतन छुट्टी पर थे, अब विधायकी खत्म हुई है तो पढ़ाने लौटेंगे।
त्रिलोकपुरी से विधायक राजू जिम में ट्रेनर थे, विधायकी में न सिर्फ ट्रेनिंग देना छूटा बल्कि सुबह नींद भी नहीं खुलती। देर से सो पाते हैं। जिम नहीं जा पाते। राजू कहते हैं जिंदगी मशीन बन गई, आराम खत्म हो गया। हालांकि इस बात का सुख है कि सेकेंड हैंड सही, लेकिन एसएक्स-4 कार ले ली है।
मॉडल टाउन से विधायक अखिलेशपति कहते हैं कि अगर विधायक काम करें तो ऐश आराम कहां है। इस दौरान गांव तक नहीं जा पाया।
छूट गई पति के साथ विदेश की सैर
बुराड़ी विधायक संजीव झा बताते हैं कि पढ़ाई-लिखाई हॉबी है लेकिन सबकुछ छूट गया। पटेल नगर से विधायक वीना आनंद कहती हैं लाइफ में टेंशन नहीं थी, शॉपिंग और विदेश की सैर भी पति के साथ कर आती थी, सब छूट गया।
दस लाख का पैकेज, नहीं कर पाए 11 महीने में बचत
विधायकी का बेशक सालाना पैकेज दस लाख रुपये के हिसाब से करीब 9 लाख रुपये मिले लेकिन सब खर्च हो गया। राजू का कहना है कि खाते में करीब 15 हजार रुपये बचे हैं। कुछ ऐसा ही मॉडल टाउन से विधायक अखिलेशपति का हाल है।
वह कहते हैं कि नौ लाख रुपये खाते में आए लेकिन बचा नहीं पाया। विधायक बना तो सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ गई। पहले जो कमाता था खुद पर खर्च करता था, अब किसी की बेटी की शादी, किसी की दवाई तो कुछ अन्य सहायता कार्यों में खर्च बढ़ गया। मुश्किल से एक लाख रुपये बचा पाया।