फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party got status of national party wave of happiness among aap leaders

AAP: गुजरात हारने के बाद भी 'आप' को बड़ी सफलता, मिला राष्ट्रीय दल का दर्जा, चार राज्यों में है स्टेट पार्टी

Thu, 08 Dec 2022 04:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Dec 2022 04:45 PM IST
सार

आप ने ट्वीट कर कहा है कि 'एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम भारत को नंबर- वन राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अडिग हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party got status of national party wave of happiness among aap leaders
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर खुशी व्यक्त करते आप नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की राजनीति से शुरुआत करने वाली आम आदमी पार्टी को आखिरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल ही गया, वो भी तक जब एक दिन पहले ही पार्टी ने एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज की है। आप इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज मिलने की जानकारी आप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए भी साझा की है। वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने इस मौके पर गुजरात की जनता का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है। उस किले को भेदने में हम सफल हुए हैं। आज हमें गुजरात में लगभग 13 प्रतिशत वोट मिला है। अभी तक 39 लाख वोट मिल चुके हैं और अभी भी गिनती जारी है। आप ने ट्वीट कर कहा है कि 'एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम भारत को नंबर- वन राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अडिग हैं। बता दें कि भाजपा का विकल्प बनने की आकांक्षा के साथ आप ने गुजरात चुनाव लड़ा और सभी 182 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारें हैं। वहीं, गोवा में भी वह स्टेट पार्टी के तौर पर दर्ज है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में उसे स्टेट पार्टी का तमगा हासिल करने के लिए छह प्रतिशत वोट और दो सीटों की आवश्यकता थी। उसने बड़ी आसानी से यह उपलब्धि हासिल कर ली है। चार राज्यों में स्टेट पार्टी को नेशनल पार्टी का स्टेटस मिल जाता है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने तो घोषणा ही कर दी कि ‘गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed