{"_id":"6a60e2cb7fe2a728bb0997cb","slug":"aam-aadmi-party-convener-reiterates-demand-for-union-education-ministers-resignation-questions-police-action-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-147073-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे, सरकार जितना दबाएगी आंदोलन उतना बढ़ेगा : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे, सरकार जितना दबाएगी आंदोलन उतना बढ़ेगा : केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी संयोजक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की दोहराई मांग, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर पेपर लीक, युवाओं के गुस्से व देश के मौजूदा हालात पर चर्चा की। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि देश के युवा बेहद व्यथित व गुस्से में हैं और आप युवाओं के साथ खड़ी है।
केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक रोकने में विफल रही और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि 2024 के नीट पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड के खिलाफ समय पर चार्जशीट दाखिल न होने से उसे डिफॉल्ट बेल मिल गई।
केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को वह खुद जंतर-मंतर पहुंचे, जबकि उद्धव ठाकरे ने रात में प्रदर्शन स्थल पर छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देशभर से 18-30 वर्ष के युवा दिल्ली पहुंचे हैं और सरकार जितनी कोशिश करेगी, आंदोलन उतना बड़ा होगा। उन्होंने पुलिस कार्रवाई व सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने का भी जिक्र किया। प्रदर्शनकारियों पर हिंसा के आरोपों को खारिज करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रदर्शनकारी निहत्थे थे और सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।