फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party campaign for 49 vs 150 days

'मोदी लहर' से बचने के लिए AAP की नई चाल

Thu, 06 Nov 2014 02:36 PM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party campaign for 49 vs 150 days
दिल्ली विधानसभा भंग होने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने होर्डिंग वार शुरू कर दिया है। पार्टी ने बुधवार को राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों पर  होर्डिंग लगवाए।
विज्ञापन


इनमें दिल्ली में रही 49 दिनों की आप सरकार की तुलना केंद्र की 150 दिनों की वर्तमान सरकार से की गई है। होर्डिंग्स में बिजली, पानी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी ने खुद को आम लोगों का हितैषी साबित करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


‘आप’ ने होर्डिंग लगाने के लिए आइटीओ, लक्ष्मी नगर, वजीरपुर, बवाना, रोहिणी, कालकाजी जैसे बड़े चौराहों के कमर्शियल स्पेस को चुना है। ये होर्डिंग ऊंचे-ऊंचे यूनीपोल पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का नाम लेने से बच रही आप

aam aadmi party campaign for 49 vs 150 days

पार्टी ने दावा किया कि आप की 49 दिनों की सरकार में बिजली दर आधी करने के साथ दिल्लीवासियों को पानी मुफ्त में दिया गया, जबकि भ्रष्टाचार का पूरा सफाया हो गया था।

वहीं केंद्र की भाजपा सरकार के 150 दिनों में पानी और बिजली के दाम दोगुने हो गए। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में भी केंद्र सरकार नाकाम रही है।

खास बात यह कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की चुनावी जंग को नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल नहीं होने देना चाहती। पार्टी को इसमें ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है।

यही वजह है कि होर्डिंग्स में प्रधानमंत्री के नाम की जगह भाजपा के 150 दिन लिखा है, जबकि पिछले विधान सभा चुनाव में पार्टी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर सीधा हमला किया था।

आप ने पकड़ी भाजपा की कमजोर नब्ज

aam aadmi party campaign for 49 vs 150 days

इस बार ‘आप’ स्थानीय मुद्दों के सहारे भाजपा पर हमला करेगी। भाजपा की सबसे कमजोर नब्ज एमसीडी है, जहां उसका सात सालों से शासन है। ‘आप एमसीडी में फैले भ्रष्टाचार को आम लोगों के सामने लाएगी।

एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पार्टी का अभियान जारी रखा जाएगा। इसके बाद ऑटो कैंपेन शुरू किया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी आप की ऑटो सेल पर है। चुनाव आयोग की इजाजत मिलने के कारण इसमें ऑटो चालकों को भी दिक्कत नहीं होगी।

ऑटो चालकों को आयोग के आदेश की एक कॉपी भी दी जा रही है। तीन चरणों में करीब 10 हजार ऑटो में पोस्टर लगाए जाएंगे। खास बात यह कि पोस्टर में नियमित अंतराल पर बदलाव भी किया जाएगा। चुनाव नजदीक आने पर पार्टी कार्यकर्ता पीक आवर्स में व्यस्त फ्लाईओवर व फुटओवर ब्रिज पर बैनर लेकर खड़े होंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी अभियान चलेगा।

‘आप’ के निशाने पर एमसीडी

aam aadmi party campaign for 49 vs 150 days

केंद्र सरकार पर वार करने के साथ ही आम आदमी पार्टी भाजपा शासित एमसीडी को भी निशाना बना रही है। इसकी शुरुआत पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कर दी।

उन्होंने कहा कि सात साल से एमसीडी पर राज कर रही भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आने वाले दिनों में पार्टी एमसीडी के भ्रष्टाचार को उजागर भी करेगी। इसके लिए पार्टी ने एक टीम तैयार की है। इसमें हरीश अवस्थी, सहीराम और राकेश कुमार शामिल हैं। तीनों को एमसीडी की गहरी जानकारी है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो ‘आप’ सफाई अभियान, संविदा पर रखे गये कर्मचारियों को नियमित करने, पेंशन, पार्किंग, स्कूल, अस्पताल व शौचालय को मुद्दा बनाएगी। ज्यादा फोकस सफाई अभियान पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed