फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party attacks on narendra modi for ye dil maange more quote

'ये दिल मांगे मोर' पर गरमाई सियासत

Wed, 30 Apr 2014 04:19 PM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party attacks on narendra modi for ye dil maange more quote

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के एक चुनावी रैली में दिए गए बयान पर अब सियासत गरमाने लगी है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र मोदी पर देश के शहीदों के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, 'आप' ने मोदी पर ऐसे कटाक्ष किए हैं जिनका जवाब शायद बीजेपी के पास भी न हो।

'आप' ने मोदी को नसीहत यह भी कहा कि देश के लिए अपनी जान देने वालों का नाम भाजपा नेता को वोट बैंक की सियासत में नहीं लाना चाहिए।

मोदी ने भी कहा था 'ये दिल मांगे मोर'

aam aadmi party attacks on narendra modi for ye dil maange more quote

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश की रैली में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पर दिए गए बयान 'ये दिल मांगे मोर' को लेकर बीजेपी और मोदी को घेरना शुरू कर दिया है।

पार्टी का आरोप है कि बतौर हिमाचल प्रदेश प्रभारी नरेंद्र मोदी 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के घर तक नहीं गए। जबकि आज वोट के लिए उन्हें शहीदों की याद आ रही है।

अब 15 साल बाद उन्हें वोट की खातिर शहीद की याद आई है। पार्टी का कहना है कि मोदी को इस बारे में जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद विक्रम की मां हैं AAP उम्मीदवार

aam aadmi party attacks on narendra modi for ye dil maange more quote

दरअसल, शहीद विक्रम बत्रा की मां केके बत्रा हमीरपुर संसदीय सीट से ‘आप’ की उम्मीदवार हैं। मंगलवार को मोदी ने यहां रैली की और विक्रम बत्रा के कारगिल युद्ध के दौरान ‘ये दिल मांगे मोर’ का संवाद दोहराया।

मोदी के इस नारे से कैप्टन विक्रम बत्रा के परिजन व 'आप' ने नाराजगी जताई है। पार्टी का कहना है कि कारगिल युद्ध के दौरान 1999 में मोदी भाजपा के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी थे। लेकिन हमीरपुर में होने के बावजूद वह शहीद के परिजनों का सांत्वना देने तक उनके घर तक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed