{"_id":"5b50c5064f1c1b8f568b546c","slug":"aam-aadmi-party-attacked-on-chief-secretary-and-lieutenant-governor-for-alleged-corruption","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप ने मुख्य सचिव की मंशा पर सवाल उठाए, अस्पताल के कथित भ्रष्टाचार के मामले में घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने मुख्य सचिव की मंशा पर सवाल उठाए, अस्पताल के कथित भ्रष्टाचार के मामले में घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने अरुणा आसफ अली अस्पताल के कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य सचिव व उपराज्यपाल पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि अस्पताल के एचओडी ने अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत स्वास्थ्य विभाग व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को करीब दस बार लिखित तौर पर की । उन्होंने साक्ष्य भी पेश किये, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता ने इस मकसद से मुख्य सचिव को शिकायत की थी कि वह सख्त कार्रवाई करेंगे। लेकिन वह भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े दिख रहे हैं। इस मसले में उन्होंने मुख्य सचिव की मंशा पर सवाल खड़ा किया।
दूसरी तरफ, पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि आप के किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ कोई झूठा आरोप भी लगा दे तो दिल्ली पुलिस, एसीबी से लेकर सीबीआई तक सक्रिय हो जाती है।

anshu prakash
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन एक अधिकारी अपने विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत करता है, लेकिन न तो उपराज्यपाल कार्यालय और न ही मुख्य सचिव स्तर पर कोई कार्रवाई की जा रही है। उल्टा शिकायत की फाइल को दबाकर शिकायतकर्ता को ही फंसाने की कोशिश की जाती है।
दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि कोई भी सरकारी अधिकारी अपने आकाओं के सहयोग के बगैर भ्रष्टाचार का कोई भी काम नहीं कर सकता है। वहीं, भाजपा की तरफ से इस मामले में उपराज्यपाल और मुख्य सचिव को बचाने की कोशिश से से यह आशंका है कि इसमें बड़े पैमाने पर मिलीभगत है। पार्टी की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं, भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।