फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A youth resident of Firozpur Jhirka of Nuh was killed by people in west Bengal.

दूल्हन नहीं मौत मिली: पत्नी के भाई की शादी कराने बंगाल गए जीजा को बिचौलियों ने मार डाला, दूल्हे की ऐसे बची जान

Wed, 25 Jan 2023 06:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका(नूंह)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका(नूंह) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Jan 2023 06:58 PM IST
सार

42 वर्षीय हरिकिशन पुत्र रघुवीर निवासी वार्ड पांच शिव कॉलोनी फिरोजपुर झिरका अपने साले देवेंद्र पुत्र कालूराम निवासी डगडगा जिला अलवर राजस्थान को एक एजेंट के साथ शादी कराने के लिए पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी ले गया। वहां एजेंट(बिचौलिये) के कुछ रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला बोल दिया।

विज्ञापन
A youth resident of Firozpur Jhirka of Nuh was killed by people in west Bengal.
मृतक हरिकिशन के घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह के फिरोजपुर झिरका में वार्ड नंबर पांच शिव कॉलोनी में रहने वाला एक युवक अपने साले की शादी कराने के लिए एजेंट के मार्फत पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी गया था। वहां दलाल के रिश्तेदारों द्वारा लूटपाट व जानलेवा हमला किया गया, जिसमें शादी करने गए युवक के 42 वर्षीय जीजा को मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय हरिकिशन पुत्र रघुवीर निवासी वार्ड पांच शिव कॉलोनी फिरोजपुर झिरका अपने साले देवेंद्र पुत्र कालूराम निवासी डगडगा जिला अलवर राजस्थान को एक एजेंट के साथ शादी कराने के लिए पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी ले गया। वहां पहुंचने के बाद एजेंट(बिचौलिये) के कुछ रिश्तेदारों ने लड़के की शादी कराने के बजाय हरिकिशन व देवेंद्र से पैतालीस हजार रुपये लूट लिए और उन दोनों लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में 42 वर्षीय हरि किशन की मौत हो गई। जिसे उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर फेंक दिया। वहीं देवेंद्र ने बड़ी मुश्किलों से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पश्चिम बंगाल मालदा पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट इंस्पेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि 42 वर्षीय युवक का शव मालदा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना युवक के परिजनों को दी गई और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed