{"_id":"6920d2b3f6b05102ed02ecdb","slug":"a-young-man-was-strangled-to-death-for-threatening-to-make-an-obscene-video-viral-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-113358-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
-लड़की का पिता और ममेरा भाई गिरफ्तार, लड़की के पिता ने भांजे और बेटे से करवाई हत्या
-लड़की के भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कीर्ति नगर में लड़की को परेशान करने और उसकी अश्लील वीडियो लीक करने की धमकी देने पर युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के पिता ने अपने भांजे और बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद हत्या की साजिश रचने वाले लड़की के पिता और उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सगे भाई की तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से पेपर कटर, मृतक का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 17 नवंबर को कीर्ति नगर थाना पुलिस को रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में बसई दारापुर निवासी अंगद का शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने मामा और ममेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की बात कबूली। पुलिस ने उसके निशानदेही पर मामा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंगद आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा था। जिस कारण हत्या की साजिश रची गई। 14 नवंबर को लड़की का भाई बस्ती यूपी से कीर्ति नगर में रहने वाले ममेरे भाई के पास पहुंचा। 16 नवंबर को दोनों अंगद को शराब पीने के बहाने रेलवे लाइन के पास ले गए और नशा में धुत होने पर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का पिता कीर्ति नगर स्थित मेटल की फैक्टरी में जबकि आरोपी युवक पेशे से पेंटर का काम करता है। पुलिस लड़की के सगे भाई की तलाश कर रही है।