{"_id":"694e01ab37a0d801910e78b5","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-the-welcome-area-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: वेलकम इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: वेलकम इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 26 Dec 2025 09:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के वेलकम इलाके में एक शख्स को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली। रात करीब 08:09 बजे वेलकम में चाकू मारने की घटना की खबर मिली। वेलकम मेडिकल स्टोर के पास Z-ब्लॉक में मौके पर पहुंचने पर एक घायल व्यक्ति मिला। उसे तुरंत जेपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है
विज्ञापन
वेलकम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और सबूत इकट्ठा किए हैं। अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन