फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was stabbed in a mutual rivalry, his condition is critical, three minors were arrested.

Delhi NCR News: आपसी रंजिश में युवक को चाकू गोदा, हालत गंभीर, तीन नाबालिग पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
-स्वरूप नगर इलाके की घटना, 11 माह से दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद
विज्ञापन

-मुखबिर की सूचना पर अपराध शाखा ने रोहिणी से आरोपियों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्वरूप नगर इलाके में आपसी रंजिश में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले तीन नाबालिगों को अपराध शाखा ने पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चाकू और खून से सने कपड़े और जूते बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि 7 मई को अपराध शाखा की टीम को मुखबिर ने हत्या के प्रयास में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों के रोहिणी जेल के पास मौजूद होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 11 माह पहले एक नाबालिग का मनीष और उसके साथी अफरीदी के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद दोनों गुटों के बीच दुश्मनी बढ़ गई और उनके बीच कई बार कहा-सुनी हुई। घटना से कुछ दिन पहले उसी पुरानी दुश्मनी को लेकर बहस हुई थी। उसी रंजिश के चलते 6 मई को तीनों आरोपियों ने अफरीदी की तलाश में निकले और दुकान पर बैठे अफरीदी पर जान से मारने के नीयत से उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसे गंभीर चोट आई। उसे पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed