{"_id":"68f25747d10f0e43c3053e9f","slug":"a-young-man-was-stabbed-in-a-bid-for-dominance-three-minors-were-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-109016-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वर्चस्व के लिए युवक को चाकू से गोदा, तीन नाबालिग को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वर्चस्व के लिए युवक को चाकू से गोदा, तीन नाबालिग को पकड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटेल नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। यह सभी भगत सिंह गिरोह के सदस्य हैं। इस गिरोह का सरकार समूह के सदस्यों के साथ रंजिश चल रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू बरामद बरामद किए हैं। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 10 अक्तूबर को पटेल नगर थाना पुलिस को मारपीट की सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि लड़कों के एक समूह के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक युवक रोशन पर चाकू से हमला किया गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां वह बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ा। बाद में उसकी निशानदेही पर दो अन्य को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि नाबालिगों ने इलाके में गिरोह बना रखा है। आरोपी भगत सिंह गिरोह से जुड़ा है, जो मोती नगर, बलजीत नगर, आनंद पर्वत और पांडव नगर इलाकों में सक्रिय है। इनका सरकार समूह के साथ प्रतिद्वंद्विता है।