फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man swept away by rainwater drowned in a drain and remained untraced

Delhi : बरसाती पानी में बहता हुआ युवक नाले में समाया, देर रात तक नहीं चला पता; तलाशी अभियान जारी

Wed, 01 Oct 2025 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 03:45 AM IST
सार

मंगलवार देर रात क युवक महेंद्र उर्फ कालू (33) का पता नहीं लगा था। एजेंसियों को देर रात तक बचाव अभियान जारी था।

विज्ञापन
A young man swept away by rainwater drowned in a drain and remained untraced
Delhi rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना इलाके में एक युवक मंगलवार को बरसाती पानी में बह गया और खुले एमसीडी के नाले में बह गया। महरौली थाना, दमकल विभाग व अग्निशमन विभाग ने युवक को तलाश करने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


युवक को नाले में लाडो सराय तक तलाश गया। लाडो सराय के पास नाले में आगे लोहे का जाल लगा है। मंगलवार देर रात क युवक महेंद्र उर्फ कालू (33) का पता नहीं लगा था। एजेंसियों को देर रात तक बचाव अभियान जारी था। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


राजधानी में मंगलवार को पूरे दिन तेज बारिश होती रही। इससे राजधानी में महरौली, बदरपुर फलाईओवर व एमबी रोड पर काफी पानी जमा हो गया था। महरौली में युवक महेंद्र के बरसाती पानी में बहने की घटना दरगाह हजरत ख्वाजा कुतुबद्दीन बख्तियार काकी के सामने हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की तेज बहाव की वजह से कामयाब नहीं हो सका। इस घटना का वीडियो दुकानदार सैयद नसरूदीन ने बनाया है। बताया जा रहा दरगाह के पास ऊंचाई है और पानी तेजी से नीचे आता है। महेंद्र मूलरूप से अलीगढ़, यूपी का रहने वाला है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed