फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man died after his car fell into a drain in Vasant Kunj area.

तेज रफ्तार ने ली जान: सेना के अधिकारी का बेटा यशवेंद्र, अमेरिका में करता था पढ़ाई; नाले में गिरी बेकाबू कार

Sat, 25 Jul 2026 09:33 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 25 Jul 2026 09:33 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी, जिसमें कार चला रहे 20 वर्षीय युवक यशवेंद्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन
A young man died after his car fell into a drain in Vasant Kunj area.
Delhi Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे करीब 20 वर्षीय युवक यशवेंद्र की मौत हो गई। कार में बैठी उसकी महिला दोस्त युवती खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शुक्रवार को वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन को हादसे की सूचना मिली। जांच में पता चला कि यशवेंद्र और युवती पिछली रात अपने एक दोस्त के घर रुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सुबह युवती के घर जा रहे थे, तभी नांगल देवत रेड लाइट के पास हादसा हुआ। सड़क पर फिसलन के कारण यशवेंद्र का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इससे कार नाले में जा गिरी और पलट गई। कार युवती की थी, लेकिन हादसे के समय यशवेंद्र उसे चला रहा था।

विज्ञापन

यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था। युवती वसंत कुंज की निवासी है। उसके पिता ओखला में एक निजी कंपनी में साइबर सुरक्षा क्षेत्र में काम करते हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि हादसा सड़क पर फिसलन के कारण हुआ। यशवेंद्र और युवती अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, जहां उनकी दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed