फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man died after being pushed off a roof by his friend

Delhi Crime: पहले जमकर पिलाई शराब फिर दोस्त ने छत से दिया धक्का, युवक की हुई मौत; इस वजह से हुआ था विवाद

Sun, 14 Dec 2025 07:46 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Dec 2025 07:46 AM IST
सार

दोनों हरियाणा होटल, राजस्थान में एक होटल में काम करते थे। आरोपी ने पहले पीड़ित को जमकर शराब पिलाई थी। छत से नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया और कई जगह से शरीर की हड्डियां टूट गईं।

विज्ञापन
A young man died after being pushed off a roof by his friend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य दिल्ली के पटेल नगर में दोस्त ने उसकी पत्नी से फोन पर बात करने से रोका तो दूसरे दोस्त ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। मोहम्मद नौशाद उर्फ राहुल (35) की छत से गिरकर मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी संदीप मोहम्मद नौशाद को जानता था। दोनों हरियाणा होटल, राजस्थान में एक होटल में काम करते थे। आरोपी ने पहले पीड़ित को जमकर शराब पिलाई थी। छत से नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया और कई जगह से शरीर की हड्डियां टूट गईं। आरोपी की गिरफ्तारी दो दिन बाद हुई है। 
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 10 दिसंबर को दोपहर लगभग 12.30 बजे घर नंबर 2132/6 एएच, गली नंबर 6, प्रेम नगर में मोहम्मद नौशाद इमारत से गिर गया था। उसकी पत्नी उसे मोती नगर स्थित आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गई। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पटेल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मृतक मोती नगर के एक बैंक्वेट हॉल में नौकरी करता था। जांच में पटेल नगर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसीपी पटेल नगर समेत सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक शिव मंदिर के पास, संजय पार्क बलजीत नगर, दिल्ली निवासी राहुल के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास के सभी सीसटीवी फुटेज चेक किया तो फुटेज में मृतक एक अज्ञात व्यक्ति के साथ देखा गया। स्थानीय पूछताछ की गई और उस व्यक्ति की पहचान गुरुद्वारा के पास, पंजाबी बस्ती बलजीत नगर निवासी संदीप उर्फ गुंजा उर्फ सोनू पुत्र मोहन लाल में रूप में हुई। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed