फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man committed suicide due to a dispute with his wife in Madhu Vihar area of East Delhi

पति की वो आखिरी कॉल: मायके में बैठी पत्नी-बच्चों से बात कराने के लिए करता रहा मिन्नतें, फिर भी साले का न पसीजा दिल

Tue, 05 Jul 2022 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Jul 2022 09:17 PM IST
सार

करीब डेढ़ महीने पहले आलोक की पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। महिला मायके पहुंचकर किसी से बात नहीं करती थी। ऐसे में आलोक पत्नी और बच्चों की वजह से काफी परेशान था। सोमवार देर रात उसने अपने साले को वीडियो कॉल कर पत्नी से बात कराने के लिए कहा था, लेकिन उसने नहीं सुनी। इसके बाद उसने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
A young man committed suicide due to a dispute with his wife in Madhu Vihar area of East Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक युवक ने अपने साले को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त आलोक कुमार दीक्षित (35) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आलोक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी के मायके जाने से आलोक काफी हताश था। देर रात को उसने अपने साले को वीडियो कॉल कर पत्नी से बात कराने की बात कही। लेकिन साले ने उसकी पत्नी से बात नहीं करवाई। आलोक ने साले से वीडियो कॉल पर फांसी लगाने की बात भी की, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में आलोक ने फांसी लगा ली। परिवार ने आलोक की पत्नी और ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मधु विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने पहले पत्नी चली गई थी मायके
पुलिस के मुताबिक, आलोक परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता रमा शंकर दीक्षित, मां, भाई के अलावा पत्नी व दो बच्चे हैं। आलोक एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस को दिए बयान में रमा शंकर ने बताया कि आलोक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी वजह से करीब डेढ़ महीने पूर्व उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके देवरिया चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक ने साले को वीडियो कॉल कर पत्नी से बात कराने के लिए कहा
पत्नी ने आलोक के परिवार के सभी मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए थे। कभी-कभार परेशान करने के लिए वह आलोक को कॉल कर लेती थी। आलोक बार-बार मिन्नतें कर उसे बुलाने की बात करता था। आलोक अपने बच्चों को लेकर काफी परेशान था। आरोप है कि सोमवार देर रात करीब 2.27 बजे आलोक ने अपने साले नीरज शुक्ला को वीडियो कॉल कर पत्नी से बात कराने व सुसाइड करने की धमकी दी। मना करने पर उसने फांसी लगा ली।

विज्ञापन

परिजन बोले बच सकती थी जान
देर रात करीब 3.00 बजे आलोक की मां जब उसके कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने आलोक के मोबाइल की जांच की तो वीडियो कॉल का पता चला। पिता का आरोप है कि यदि नीरज आलोक के फांसी लगाने से पूर्व परिवार को इसकी खबर दे देता तो शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed