{"_id":"6ae0b36a08642397010c7778","slug":"a-womens-hostel-will-be-ready-in-manesar-by-march-2027-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105611-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मानेसर में मार्च 2027 तक तैयार होगा महिला हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मानेसर में मार्च 2027 तक तैयार होगा महिला हॉस्टल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में काम करने वाली महिलाओं को जल्द ही रहने की सुविधा मिलेगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईआईडीसी) मानेसर के सेक्टर-1 में महिला हॉस्टल बना रहा है। अधिकारी इसे मार्च 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखे हैं।
इस हॉस्टल के निर्माण पर करीब 11 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आईएमटी मानेसर में कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित आवास देना है। इससे उन्हें नौकरी के लिए दूर से आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। हॉस्टल डेढ़ एकड़ जमीन पर 100 कमरों का तीन मंजिला होगा। इसमें स्टिल्ट पार्किंग, मेस, कॉमन रूम और खेलकूद की सुविधाएं होंगी। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस प्रयास से औद्योगिक क्षेत्र की महिलाओं को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।
मानेसर के सेक्टर-1 में महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस हॉस्टल को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - यशस्वी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी