फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a woman who held hostage in her laws house for a week her freed by Dadri police

एक से बेवफाई और दूजी से इश्क: पत्नी को कमरे में सात दिनों तक भूखे-प्यासे रखा बंद, दरवाजा खुला तो मंजर देख कांप गए घरवाले

Sun, 17 Jul 2022 07:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Jul 2022 07:41 PM IST
सार

दादरी नगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी बिशन स्वरूप गोयल ने बेटी सुषमा की शादी बुलदंशहर के औरंगाबाद निवासी युवक के साथ करीब पांच साल पहले की थी। आरोप है कि दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के कारण सुषमा का पति उसे प्रताड़ित व अभद्रता करने लगा।

विज्ञापन
a woman who held hostage in her laws house for a week her freed by Dadri police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ससुराल में एक सप्ताह से कमरे में बंधक बनाकर रखी गई महिला को मायके वालों ने दादरी पुलिस के सहयोग से मुक्त करा लिया। बेरहम ससुरालवालों ने महिला को भूखे-प्यासे रखा, जिससे महिला की हालत बिगड़ चुकी थी। उसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मायके वालों की ओर से महिला के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की गई है।

विज्ञापन


दादरी नगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी बिशन स्वरूप गोयल ने बेटी सुषमा की शादी बुलदंशहर के औरंगाबाद निवासी युवक के साथ करीब पांच साल पहले की थी। कुछ दिन बाद युवक के छोटे भाई की कैंसर से मौत हो गई थी। आरोप है कि दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के वजह से सुषमा का पति उसे प्रताड़ित करने लगा था। कई बार उसे समझाया बुझाया भी गया, लेकिन दूसरी महिला से संबंध होने वजह से सुषमा को वह परेशान करता रहता था।

विज्ञापन

एक दिन सुषमा ने फोन पर मायके वालों से शिकायत करने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने फोन छीनकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले जब महिला के ससुराल औरंगाबाद पहुंचे तो सुषमा एक कमरे में बंद मिली। उसे बंधक बनाए  जाने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से परिजन सुषमा तक पहुंचे। उसकी दयनीय हालत देखकर सभी सन्न रह गए।

उसके बाद परिजनों ने पूरा मामला पूछा तो सुषमा ने बताया कि उसे कई  दिन से खाना नहीं दिया गया था। एक सप्ताह से कमरे में बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से सुषमा को दादरी लाया गया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना दूसरे क्षेत्र की है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महिला को बंधक बनाकर उत्पीड़न करने के मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed