{"_id":"67107ddad437564d3c0e8fc8","slug":"a-woman-was-shot-in-seelampur-police-station-area-over-pizza-distribution-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिज्जा को लेकर 'ठाय-ठाय': इस बात से नाराज जेठानी ने भाइयों से देवरानी को मरवाई गोली, दिल्ली में अजीबोगरीब घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिज्जा को लेकर 'ठाय-ठाय': इस बात से नाराज जेठानी ने भाइयों से देवरानी को मरवाई गोली, दिल्ली में अजीबोगरीब घटना
Thu, 17 Oct 2024 08:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:30 AM IST
सार
बड़ा भाई जीशान कल शाम को पिज्जा लेकर आया था। वह पिज्जा अपने छोटे भाइयों की पत्नी व बच्चों को दे रहा था। इस बात पर जीशान की पत्नी आग बबूला हो गई और उसने अपने भाइयों को बुला लिया।
विज्ञापन
Delhi Crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पिज्जा बंटवारे को लेकर जेठानी इतनी आग बबूला हो गई कि उसने अपने भाइयों को बुला लिया। चार भाई उनके दोस्त के साथ हथियारों लेकर मौके पर पहुंचे और छोटे भाई जावेद की पत्नी को गोली मार दी। गोली पेट में फंसी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बड़ा भाई जीशान कल शाम को पिज्जा लेकर आया था। वह पिज्जा अपने छोटे भाइयों की पत्नी व बच्चों को दे रहा था। इस बात पर जीशान की पत्नी आग बबूला हो गई और उसने अपने भाइयों को बुला लिया। उन्होंने जावेद की पत्नी को गोली चला दी। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
भागते हुए आरोपियों ने हवा में फायरिंग भी की। मगर स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए जेठानी के चार भाइयों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं यह घटना रात 1:30 बजे की है।
विज्ञापन