{"_id":"5b86f05e42c79246695cdfad","slug":"a-woman-saved-in-a-drain-at-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाले में गिरी मां, मासूम बच्चे ने ऐसे बचाई जिंदगी, सैल्युट करोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाले में गिरी मां, मासूम बच्चे ने ऐसे बचाई जिंदगी, सैल्युट करोगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
महिला को बचाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाको राखे साइयां मार सके न कोए... यह लाइन सेक्टर पी थ्री निवासी आभा रानी गोयल पर एक दम सटीक बैठती है। दरअसल, बुधवार शाम आभा अपने सात साल के बेटे के साथ एक वैन से कहीं जा रहीं थीं। एलजी गोल चक्कर के नाले के पास आभा की तबीयत खराब हो गई।
वह वैन से उतर कर उल्टी करने लगीं। वैन चालक वहां से चला गया। इसी दौरान चक्कर आने पर वह नाले में गिर गईं। उनके गिरते ही बेटा रोने लगा। वहां से गुजर रहे एक शख्स की नजर बच्चे पर पड़ी।
पूछने पर बताया कि उसकी मां नाले में गिर गई। महिला के दिखाई नहीं देने पर वह डेढ़ किलोमीटर दूर दमकल विभाग कार्यालय पहुंचा और सूचना दी। तुरंत टीम मौके पर पहुंची। वहां महिला नहीं दिखी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि आभा घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पहुंच गई। इस दौरान नाले में उतरकर दमकल कर्मी सुखराम वर्मा, रामफल सिंह, गजेंद्र सिंह, राज सिंह, सुरेंद्र सिंह ने महिला को बाहर निकाला।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने महिला को मैक्स में भर्ती कराया और पति मनीष गोयल को सूचना दी। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जानलेवा है नाला
सूरजपुर से लेकर कासना तक यह नाला अधिकतर स्थानों पर खुला पड़ा है। जो कि अक्सर हादसे का कारण बन जाता है। एक वर्ष पहले नाले में गिरकर बाइक सवार दो युवकों की भी मौत हो गई थी।
जानलेवा है नाला
सूरजपुर से लेकर कासना तक यह नाला अधिकतर स्थानों पर खुला पड़ा है। जो कि अक्सर हादसे का कारण बन जाता है। एक वर्ष पहले नाले में गिरकर बाइक सवार दो युवकों की भी मौत हो गई थी।