फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman killed her husband with his boyfriend in Nuh of Haryana

मासूम बच्चे ने किया मां की काली करतूतों का खुलासा, बताया पापा को कैसे मारा

Tue, 17 Apr 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह (गुरुग्राम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह (गुरुग्राम) Updated Tue, 17 Apr 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
A woman killed her husband with his boyfriend in Nuh of Haryana
फाइल फोटो
मासूम बच्चे ने अपनी मां की काली करतूतों का खुलासा किया है। मासूम ने बताया कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ पिता को कैसे मार डाला। मासूम की जुबानी जिसने भी सुनी वो ही हैरान रह गया।
विज्ञापन


घटना हरियाणा नूंह जिले की है। पुन्हाना के गांव जमालगढ़ में एक महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है । फिलहाल उसकी और उसके पति के फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। पुन्हाना उपमंडल के गांव जमालगढ़ में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा आमीन पुत्र खुदाबख्श ने बताया कि रविवार सुबह उनके भतीजे सरफराज(33) की पत्नी बर्फीना व घर की अन्य महिलाएं अचानक जोर-जोर से रोने लगीं। बर्फीना ने बताया कि सरफराज को करंट लग गया है।

A woman killed her husband with his boyfriend in Nuh of Haryana
पहले उसे पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे नल्हड़ के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने डाक्टरों को बताया कि सरफराज को करंट लगा था, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहां युवक के शव की पड़ताल करने के बाद डॉक्टर युवक के गले पर चोट के निशान देखकर शक के आधार पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं हत्या की बात सोचकर ही बाकी परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

बताया गया कि मृतक के पांच बच्चे हैं। मृतक के ताऊ ने बताया कि सरफराज के बेटे का कहना है कि रात में दो आदमियों व एक औरत ने गला दबाकर उसके पिता की जान ली। बच्चे का कहना था कि तीनों के मुंह कपड़े से ढंके हुए थे। 

वहीं पुलिस जांच अधिकारी रविंदर ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed