महिला ने बैंक में जमा कराए 1.42 लाख के फुटकर, मैनेजर ने किया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ लोग छुट्टे पैसे के लिए परेशान फिर रहे हैं। वहीं, एक महिला ने डेढ लाख रुपये के फुटकर बैंक में जमा करा सबको हैरान कर दिया। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव पलवली की रहने वाली महिला कमलेश 2000 और 100 के नोटों के 1.42 लाख रुपये लेकर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पहुंची।
बैंक मैनेजर महिला के हाथों में छुट्टे पैसे देखकर हैरान हो गया। जल्दी से कैशियर से जमा करने को कहा। ग्रामीण महिला एवं उसके पति को बैंक मैनेजर ने सम्मानित किया। महिला ने पैसे उस समय दिए जब बैंक मैनेजर अपने ग्राहकों को कैश न होने का हवाला देकर लौटा रहा था।
कमलेश व उसके पति हरस्वरूप ने बताया कि गांव में दुकान चलाते हैं जिससे आने वाले पैसे को बैंक में जमा करवाते हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए दंपत्ति के मन में यह विचार आया। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पलवली के मैनेजर पुनीत वर्मा ने बताया कि कमलेश ने 38 नोट दो हजार रुपये के एवं 660 नोट 100 रुपये के जमा कराए हैं।