फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman created a ruckus when she was stopped from smoking inside a cab in Noida

Noida: कैब में सिगरेट पीने से रोका तो महिला ने मचाया बवाल, चालक से की मारपीट; पुलिस से भी उलझी; देखें वीडियो

Mon, 26 May 2025 10:03 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 26 May 2025 10:03 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-113 में नशे में धुत महिला ने कैब में सिगरेट पीने से रोकने पर चालक से मारपीट और पुलिस से बदसलूकी की। वायरल वीडियो के आधार पर महिला और उसके दो पुरुष साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
A woman created a ruckus when she was stopped from smoking inside a cab in Noida
नशे में धुत महिला ने मचाया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैब के अंदर सिगरेट पीने से रोकने पर महिला ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। यही नहीं जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की। घटना रविवार रात की है। महिला ने कैब चालक से गाली-गलौज की। कैब चालक की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके दो पुरुष साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पूरी घटना सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में घटित हुई।

विज्ञापन




घटना का करीब पांच मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें आरोपी महिला पुलिसकर्मियों से बहस करती हुई दिख रही है। वीडियो में थाना प्रभारी महिला को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह मान नहीं रही है। वीडियो में आसपास से गुजर रहे दो और चार पहिया वाहन के चालक रुके हुए हैं। महिला और उसके साथी जब किसी कीमत पर नहीं माने तो उन्हें थाने लाया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-113 थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात में एक महिला ने कैब बुक की। कैब सेक्टर-113 जाने के लिए बुक की गई थी। बुकिंग के आधार पर कैब चालक ने महिला को कैब में बैठा लिया। उस महिला के साथ उसके दो पुरुष मित्र भी कैब में बैठ गए। उन मित्रों का नाम अमर और आयुष है। कैब चालक का कहना है कि तीनों ने ही खूब शराब पी रखी थी। कैब में बैठकर तीनों सिगरेट पीने लगे। जब कैब चालक ने सिगरेट पीने से मना किया तो तीनों ने कैब चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब चालक ने इस घटना की सूचना नोएडा पुलिस को दी। नोएडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिसकर्मियों द्वारा महिला और उसके साथियों को काफी समझाया गया। कैब चालक की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-113 नोएडा पर महिला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई तीनों का मेडिकल कराने के बाद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed