{"_id":"6a0092d98fb1b682f90fbf0e","slug":"a-woman-bank-employee-was-duped-of-lakhs-of-rupees-by-promising-huge-profits-on-investment-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135709-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला बैंककर्मी से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला बैंककर्मी से लाखों की ठगी
विज्ञापन
- फर्जी निवेश एप के जरिए साढ़े सात लाख रुपये हड़पे, द्वारका साइबर सेल ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका इलाके में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक महिला बैंककर्मी से लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर द्वारका साइबर सेल ने धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नजफगढ़ निवासी ज्योति यादव एसबीआई बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके एक सहकर्मी ने उन्हें एक निवेश एप के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें वह खुद भी निवेश कर रहा था। एप के जरिए अधिक मुनाफा मिलने का दावा किया गया था। पीड़िता ने एक लिंक के माध्यम से एप पर अकाउंट बनाया, जहां उनसे आधार और पैन कार्ड की जानकारी अपलोड करवाई गई। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। शिकायत के मुताबिक रूही अरोड़ा नाम की युवती ने उन्हें निवेश से जुड़ी जानकारी और लिंक उपलब्ध कराया था।
शुरुआत में महिला ने 25 हजार और 17 हजार रुपये निवेश किए, जिन्हें बाद में मुनाफे के साथ वापस कर दिया गया। इससे भरोसा बढ़ने पर उन्हें दो आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा गया। अलग-अलग तारीखों में उन्होंने करीब साढ़े सात लाख रुपये जमा कर दिए। हालांकि जब पीड़िता ने रकम निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल अब उन बैंक खातों और फोन नंबरों की जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल ठगी में किया गया।