फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A web of dangling wires in Laxmi Nagar poses an accident risk

Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर में झूलते तारों का जंजाल, दुर्घटना का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर के जगत राम पार्क इलाके में बिजली के खंभों पर झूलते तारों के जंजाल ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खंभों पर तारों के बड़े-बड़े गुच्छे इस कदर लटक रहे हैं कि वे किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। घनी आबादी और व्यस्त क्षेत्र होने के कारण राहगीरों, वाहनों और बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है। बारिश या तेज हवाओं के दौरान शॉर्ट सर्किट और आग लगने का डर बना रहता है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। जगत राम पार्क के अध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि पिछले कई महीनों से तारों की यही हालत है और बारिश के मौसम में दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ जाता है। उन्होंने इसे जल्द दुरुस्त करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed