फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A student suffering from mental stress committed suicide in Greater Noida

'मैं अच्छी बहन-बेटी नहीं बन सकी': पांच पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने दी जान; हॉस्टल में लटका मिला शव

Sun, 27 Apr 2025 10:11 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 10:11 PM IST
सार

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद  किया।

विज्ञापन
A student suffering from mental stress committed suicide in Greater Noida
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने मानसिक तनाव में आकर शनिवार देर शाम आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान वंशिका अरोड़ा निवासी किदवई नगर कानपुर के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। देर रात वंशिका के परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे।

विज्ञापन

कई महीनों से अवसाद से जूझ रही थी
ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस का कहना है कि छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में वंशिका ने अपनी मौत का कारण मानसिक तनाव को बताया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वंशिका पिछले कई महीनों से अवसाद से जूझ रही थी और डिप्रेशन की दवाइयां भी ले रही थी। छात्रा विश्वविद्यालय में ज्यादा छात्रों से मेलजोल नहीं रखती थी और अक्सर अकेली ही रहती थी। 

पिछले कुछ समय से काफी चुपचाप और गंभीर थी
उसका व्यवहार भी पिछले कुछ समय से काफी चुपचाप और गंभीर हो गया था। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि उन्हें छात्रा की मानसिक स्थिति के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य सबूतों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह पढ़ाई में अच्छी थी
अन्य छात्रों का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छी थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने भीतर घुटन महसूस कर रही थी। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसके तनाव के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।

डायरी के पांच पन्ने में किया आत्महत्या के कारण का जिक्र
पुलिस को घटना स्थल से छात्र के हॉस्टल से एक डायरी मिली है। डायरी के पांच पन्ने में सुसाइड का कारण विस्तार से लिखा है। छात्रा ने लिखा है, 'वहा न अच्छी बहन बन सकी, न अच्छी दोस्त और न अच्छी बेटी।' पुलिस को पता चला है कि शनिवार रात करीब आठ  बजे हॉस्टल ने बॉर्डर ने छात्र के बारे में उनकी अन्य सहेलियों से पूछा था कोई जवाब नहीं देने पर सभी छात्रा के कमरे में पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद कमरे की का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो छात्र फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed