फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A student out from school due to fees issue in noida

फीस नहीं जमा होने पर गेट से लौटाया, 6 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा बच्चा

Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
A student out from school due to fees issue in noida
फाइल फोटो
नोएडा के सेक्टर-25 स्थित सनराइजविले स्कूल प्रबंधक ने फीस जमा ना होने के कारण कई बच्चों को स्कूल से घर वापस भेज दिया। बच्चों की जेब में घर आने के पैसे तक नहीं थे। स्कूल की तरफ से अभिभावकों को जानकारी तक नहीं दी गई। 
विज्ञापन


ऐसे में एक बच्चा गर्मी में 6 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा। अभिभावक इस बात की शिकायत करने स्कूल में गए तो उल्टा स्कूल प्रबंधक ने अभिभावक को ही सुना दिया। मंगलवार को भी जिन बच्चों ने फीस जमा नहीं कराई, उनको ग्राउंड में बैठा दिया गया।
विज्ञापन


सेक्टर - 62 में रहने वाले आदिब सिद्दिकी ने बताया कि उनका बेटा सनराइजविले स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ता है। उत्तर प्रदेश सरकार के नए अध्यादेश के बाद स्कूल की तरफ से नई फीस के बारे में अभी अभिभावकों को जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से वह मई और जून की फीस जमा नहीं कर पाए। 4 जुलाई को स्कूल खुले हैं। 9 जुलाई को वह बच्चे को स्कूल से थोड़ी दूर छोड़कर वापस लौट आए। उधर, उनके बच्चे को स्कूल के गेट से ही फीस जमा ना होने की वजह से वापस भेज दिया गया। 

बच्चे की जेब में घर आने के लिए भाड़े के पैसे भी नहीं थे। वो सेक्टर - 25 से सेक्टर - 62 घर तक पैदल आया। मंगलवार को वह स्कूल पहुंचे तो स्टाफ उल्टा उन्हें ही सुनाने लगा। बताया जा रहा है कि स्कूल ने फीस नहीं जमा होने पर कई बच्चों को घर भेज दिया था।

 स्कूल के 85 प्रतिशत बच्चों की दो महीने से फीस नहीं आई है। बच्चों की डायरी में नोट लिखकर भेजा गया था। उसके बाद भी अभिभावकों ने फीस जमा नहीं कराई। ऐसे बच्चों को सोमवार को अलग - अलग मल्टी मीडिया रूम में बैठाया गया। किसी बच्चे को घर नहीं भेजा गया। 
- रजनी जैन, प्रिंसिपल, सनराइजविले स्कूल

यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है। फीस के लिए बच्चों से नहीं, बल्कि अभिभावकों से बात करनी चाहिए। बच्चों पर इसका बेहद बुरा असर पड़ता है। - अनूप खन्ना, अध्यक्ष, अभिभावक एसोसिएशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed