फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A student murdered After kidnapped his friends in Ghaziabad

दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण कर बेरहमी से की हत्या, नाबालिग आरोपी का दिल दहला देने वाला खुलासा

Sat, 21 Apr 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
A student murdered After kidnapped his friends in Ghaziabad
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कर्ज उतारने के लिए एक युवक ने अपने ही दोस्त का अपहरण कर लिया। जब फिरौती मांगने को लेकर विवाद हुआ तो आरोपी ने ऐसा कांड किया कि देखकर हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। वैशाली मेट्रो स्टेशन से 16 अप्रैल की रात अपहरण किए गए कक्षा नौ के छात्र की उसके दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


नोएडा के इकोटेक क्षेत्र से छात्र का शव बरामद हुआ। देरशाम पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक कर्ज उतारने के लिए फिरौती मांगने के इरादे से अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गए आरोपी विराट उर्फ अवधेश निवासी प्रताप विहार, एक नाबालिग निवासी इंदिरापुरम और विशाल निवासी विजय नगर है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मृतक आयुष (16) इंदिरापुरम के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। 

जब आयुष ने परिजनों से फिरौती मांगने से किया इनकार तो...

A student murdered After kidnapped his friends in Ghaziabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसके नाबालिग दोस्त (17) ने आयुष को 16 अप्रैल को वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बुलाया, जहां उसे आरोपी विराट और विशाल मिले। तीनों आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर पहले एनएच-24 और फिर ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थाना क्षेत्र स्थित तालाब के पास ले गए।

यहां उन्होंने कहा कि अब हम तुम्हारे परिजनों से फिरौती मांगेंगे। छात्र अपने दोस्तों से भिड़ गया। इस पर तीनों ने मिलकर आयुष का ईंट से कुचलकर मार डाला। इसके बाद शव को तालाब में डाल दिया और ऊपर ईंट व पत्थर रख दिए।

पुलिस के मुताबिक अपहरण की साजिश विराट ने नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर रची थी। विराट पर 2.30 लाख रुपये का कर्ज है। वह फिरौती की रकम से उसे उतारना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed