फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A strong attack on malaria in the district, awareness and testing resulted in zero cases.

Delhi NCR News: जिले में मलेरिया पर कड़ा प्रहार, जागरूकता और जांच से मिला शून्य केस का परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 13,28,281 की आबादी वाले जिले में जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक 27,292 लोगों की जांच की गई, जिसमें एक भी व्यक्ति मलेरिया पॉजिटिव नहीं पाया गया। इसके अलावा विभाग ने 1,01,487 घरों का दौरा कर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।

मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। गंदे पानी का जमाव, खुले नाले और साफ-सफाई की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने सलाह दी कि बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं। समय पर इलाज से मलेरिया पूरी तरह ठीक हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और स्वच्छता बनाए रखकर इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article