फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A strange thief who used to steal in the sky was caught on the ground

एक अनोखा चोर जो आसमान में करता था चोरी, पकड़ा गया जमीन पर

Tue, 03 Oct 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Oct 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
A strange thief who used to steal in the sky was caught on the ground

अब तक आपने घर, कार व अन्य जगहों पर चोरी होने के बारे में सुना होगा, मगर अब फ्लाइट में चोरी करने वाला शख्स सामने आया है। दिल्ली का एक व्यक्ति हाईप्रोफाइल बनकर फ्लाइट में चोरी करता था। मौका लगने पर वह एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग मशीन के पास भी लगेज पर हाथ साफ कर देता था।

विज्ञापन


उसने आईजीआई एयरपोर्ट से चीनी यात्री के लगेज से 1400 यूएस डॉलर व अन्य सामान उड़ा लिया। वारदात करके वह फ्लाइट से मुंबई पहुंच गया। दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस के सहयोग से आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से दबोच लिया। आरोपी ज्यादातर विदेशी सैलानियों के लगेज पर हाथ साफ करता था।
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीनी व्यक्ति चेन यांग टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आया है। वह 30 सितंबर को फ्लाइट नंबर 9 डब्ल्यू 302 से दिल्ली से मुंबई जा रहा था। उसने अपना बैग व पर्स स्क्रीनिंग मशीन पर डाल दिया था। स्क्रीनिंग के बाद उसने सामान उठाया तो बैग की जिप खुली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह स्मोकिंग एरिया में चला गया। यहां से आने के बाद उसने चेक किया तो बैग से 1400 यूएस डॉलर व अन्य सामान गायब था। चेन यांग ने शिकायत सिक्योरिटी अफसरों से की। इसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को सूचना दी गई। मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन मीणा को सौंपी गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी चेक किया तो एक शख्स चेन यांग के बैग में चोरी करता दिखा। जांच में पता लगा कि यह व्यक्ति दूसरी फ्लाइट से मुंबई चला गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना मुंबई एयरपोर्ट को दी। यहां इस व्यक्ति को पकड़ लिया गया।


आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पहाड़ग़ंज निवासी राजीव कपूर (36) के रूप में हुई है। वह हवाई जहाज से आता-जाता था और खासकर विदेशी सैलानियों के लगेज में चोरी करता था। विदेशी व्यक्ति के अपने देश जाने के बाद शिकायत की गुंजाइश नहीं रहती। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ज्यादातर फ्लाइट में ही चोरी करता था। उसके खिलाफ फ्लाइट में चोरी करने के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस उसे मुंबई से ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed