फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A six year old girl sexual harassment in delhi

छह साल की नातिन से नाना कर रहा था दुष्कर्म, ऐसे खुली पोल, पुलिस भी हैरान

Fri, 17 Aug 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
A six year old girl sexual harassment in delhi
फाइल फोटो
देश की राजधानी दिल्ली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नांगलोई में 58 साल के एक शख्स द्वारा अपनी छह साल की नातिन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मां की मौत और पिता के छोड़ने के बाद मासूम बच्ची अपने मामा-मामी के साथ रह रही थी। डेढ़ माह पहले मामा-मामी ने मासूम को उसके नाना के पास छोड़ दिया। नातिन की देखभाल करने की बजाय नाना दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन


मासूम की तबीयत बिगड़ी, तो नाना ने उसे बाल आश्रय छोड़ने का मन बनाया। एनजीओ ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष मासूम को पेश किया, तो हैवानियत का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग में मासूम ने नाना की पोल खोल दी। मेडिकल कराने पर दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। फौरन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया।

दो साल पूर्व मासूम की मां ने आत्महत्या कर ली थी

A six year old girl sexual harassment in delhi
पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ नांगलोई में रहती थी। दो साल पूर्व मासूम की मां ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद कुछ समय तो मासूम अपने पिता के साथ रही, लेकिन बाद में पिता उसे मामा-मामी के पास छोड़कर कहीं चला गया।

काफी समय साथ रखने के बाद मामा-मामी मासूम को डेढ़ माह पूर्व उसके नाना के पास छोड़कर चले गए। मासूम की नानी की काफी समय मौत हो चुकी थी। घर में नाना और मासूम अकेले रहने लगे।

आरोप है कि नाना डरा-धमकाकर मासूम के साथ दुष्कर्म करने लगा। मासूम सहमी रहने लगी। इधर उसकी तबीयत भी खराब रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed