...और हंसाने में नाकाम हो गए कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मा एक महिला को हंसाने में नाकाम हो गए। नहीं, इसमें बिल्कुल ये सोचने की जरूरत नहीं है कि यशराज बैनर की फिल्म छिन जाने से कपिल की धार खो गई है, बल्कि ऐसा एक एफएम चैनेल के कार्यक्रम में हुआ है।
कपिल शर्मा और आरजे रौनक का शो हो और किसी को हंसी न आए, ऐसा नहीं हो सकता। बीते शनिवार को दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में आयोजित कपिल शर्मा नाइट में न हंसने का चैलेंज हुआ।
विजेता को पांच लाख रुपये मिलने थे। पांच प्रतिभागियों में से बाजी मारी शिलर इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल ऋचा सूद ने। साथ ही पांच लाख इनाम भी जीता।
गजब की महिला, कपिल ने मारी हार
शो की विजेता ऋचा सूद को इस कार्यक्रम में एंट्री एसएमएस के जरिए मिली थी। शॉर्ट लिस्टेड करने के बाद शो में पांच लोगों को बुलाया गया। इसमें राजीव नारंग, हिमांशु, रितु, विनीत और वह खुद चुनी गईं।
शो शाम को करीब साढ़े सात बजे शुरू हुआ और साढ़े दस बजे तक चला। इस बीच कपिल, रौनक, दादी यानी अली और दूसरे कलाकारों ने जो जोक्स सुनाए, उससे बाकी के चार लोग हंस गए पर ऋचा सूद नहीं हंसी।
ऋचा ने बताया कि कैमरे हमारे चेहरे की हर एक्टीविटी को कैद कर रहे थे। दादी पास आती और कहती हंसती क्यों नहीं, तेरी सास भी ऐसी ही थी क्या। काफी कोशिश की गई पर मैं नहीं हंसी। अंत में समय खत्म होने पर मुझे विजेता घोषित किया गया।