{"_id":"6a09b30694ed56eeec02f197","slug":"a-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-lord-parshurams-birth-anniversary-the-city-resounded-with-cheers-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-124199-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर परशुराम दल एवं ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम का आयोजन शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रागनियों के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और पराक्रम को याद किया गया। कलाकारों ने धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर मिनार गेट, मुख्य बाजार और कमेटी चौक से होती हुई पुनः धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में भगवान शिव, राधा-कृष्ण, भगवान परशुराम, संत तुलसीदास और संत रविदास की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने झांकियों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक थे। उनके जीवन से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अमन शर्मा, शंभू पहलवान, वीरपाल दीक्षित, इंद्रपाल शर्मा, बांके शर्मा, बृजमोहन शर्मा, भक्ति शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।