फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A person got job of sub inspector through fake documents in Delhi

फर्जी कागजात पर बना सब इस्पेक्टर: कमांडो ट्रेनिंग के दस्तावेज लगाकर पायी नौकरी, तीन वर्ष तक करता रहा सर्विस

Tue, 30 Apr 2024 06:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Apr 2024 06:46 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया है कि अरविंद कुमार को ईएसएम (एक्स सर्विसमैन) श्रेणी के तहत 2016 में दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती किया गया था। इस श्रेणी में भर्ती के लिए आरोपी ने कमांडो के ट्रेनिंग के दस्तावेज लगाए थे।

विज्ञापन
A person got job of sub inspector through fake documents in Delhi
दिल्ली पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X: @DelhiPolice

विस्तार

फर्जी दस्तावेज जमा कर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल करने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दस्तावेज की जांच करने के दौरान कागजात के फर्जी पाए जाने के बाद सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस भर्ती सेल के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि अरविंद कुमार को ईएसएम (एक्स सर्विसमैन) श्रेणी के तहत 2016 में दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती किया गया था। इस श्रेणी में भर्ती के लिए आरोपी ने कमांडो के ट्रेनिंग के दस्तावेज लगाए थे। उसने एयर ऑफिसर कमांडिंग एयरफोर्स स्टेशन बरेली के स्क्वाड्रन लीडर की रिपोर्ट लगाई थी। प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की भर्ती के बाद भर्ती सेल ने दस्तावेज की जांच की। 
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि अरविंद कुमार उस एयरफोर्स स्टेशन में तैनात नहीं थे और उन्होंने फर्जी दस्तावेज दिए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों को दी गई। पुलिस मुख्यालय ने अगस्त 2019 में इस मामले पर जरूरी कार्रवाई करने के लिए कागजात को भर्ती सेल के पुलिस उपायुक्त को भेज दिया। उपायुक्त ने एसआई अरविंद कुमार को बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अरविंद कुमार के फर्जीवाड़ा करने को लेकर मामला दर्ज करने की अनुशंसा की। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से अनुमति मांगी गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मामला दर्ज करने की अनुमति मिलने के बाद भर्ती सेल की ओर से मुखर्जी नगर थाने में शिकायत दी गई। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed