फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A new 100-bed ICU unit will be built at Swami Dayanand Hospital

Delhi NCR News: स्वामी दयानंद अस्पताल में बनेगी 100 बेड की नई आईसीयू यूनिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से स्वामी दयानंद अस्पताल में 100 बिस्तरों वाली अत्याधुनिक गहन चिकित्सा इकाई के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत तैयार की जाएगी। नई इकाई में आईसीयू, पीआईसीयू, नर्सरी और इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस परियोजना से पूर्वी दिल्ली के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को दिलशाद गार्डन स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों के लिए बनाए गए नए वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतीक्षा कक्ष में बैठने के लिए पर्याप्त बेंच लगाने और गर्मी को देखते हुए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने अस्पताल प्रशासन को नर्सिंग स्टाफ के रहने की व्यवस्था सुधारने, पार्क में वाटर स्प्रिंकलर लगाने और कूलरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रात के समय मरीजों की मदद के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर उपलब्ध कराया जाए, ताकि जनप्रतिनिधि और नागरिक सीधे डॉक्टरों से संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed