Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A musical evening was held with performances of sitar and classical singing; the artists enthralled the audience.

Delhi NCR News: सितार और शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियों से सजी संगीत संध्या, कलाकारों ने बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में शुक्रवार को ‘आईआईसी डबल बिल : म्यूजिक रिसाइटल्स’ के तहत संगीत संध्या का आयोजन किया गया। सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सितार वादन और अर्द्धशास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को सुरों की दुनिया में पहुंचा दिया। कार्यक्रम में कोलकाता के सितार वादक सुजॉय बसु और दिल्ली की गायिका सोनाली नट्टा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुजॉय बसु के सितार वादन से हुई। वे गुरु पंडित मणिलाल नाग और दिवंगत गुरु अजय सिंह रॉय के शिष्य हैं। उनकी प्रस्तुति में रुद्रस्वा रक्षित ने तबले पर और देबजानी बसु ने तानपुरे पर संगत की। दोनों कलाकारों की संगत ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया।
विज्ञापन


इसके बाद सोनाली नट्टा ने अर्धशास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। श्री अंजन मजूमदार की शिष्या सोनाली ने अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में उस्ताद अख्तर हसन ने तबले पर और जाकिर ढोलपुरी ने हारमोनियम पर संगत की। दोनों प्रस्तुतियों के दौरान सभागार में संगीत प्रेमियों की मौजूदगी रही और कलाकारों को श्रोताओं की सराहना मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed