{"_id":"6a99aadd347c9a717c0e04e7","slug":"a-modern-community-center-and-hostel-will-be-built-in-ambedkars-name-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-127719-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अंबेडकर के नाम से बनेगा आधुनिक सामुदायिक केंद्र व छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अंबेडकर के नाम से बनेगा आधुनिक सामुदायिक केंद्र व छात्रावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि शहर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से आधुनिक सामुदायिक केंद्र और छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। इसके लिए शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सहमति दे दी है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास में ई-लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।विधायक ने बताया कि हथीन में महर्षि वाल्मीकि के नाम से बड़ी चौपाल का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा 5.82 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिसके लिए नगर पालिका ने भूमि खेल मंत्रालय को हस्तांतरित कर दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की नहरी पटरियों पर सड़क निर्माण, कोट गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज की प्रक्रिया और अन्य विकास योजनाओं पर भी काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हथीन दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन कराया जाएगा।