{"_id":"5ad586d94f1c1b62098b4fd8","slug":"a-minor-girl-gangraped-after-kidnapping-in-pilkhuwa-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण कर रातभर कार में किया गैंगरेप, सुबह होने पर दिखाई और हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का अपहरण कर रातभर कार में किया गैंगरेप, सुबह होने पर दिखाई और हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
दो युवकों ने एक नाबालिग युवती का अपहरण कर रातभर कार में गैंगरेप किया। सुबह होने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ और भी हैवानियत की।
घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। पिलखुवा कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दबंग युवकों ने रातभर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी सामान लेने दुकान पर गई थी।
लौटते समय आरोपी युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे कार में अगवा कर ले गए और तड़के बेसुध हालत में गांव के बाहर छोड़ गए। पुलिस ने आरोपी युवक रहीम पुत्र सबील और यामीन पुत्र उमर मोहम्मद के खिलाफ गैंगरेप और पाक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे जब किशोरी घर के पास स्थित दुकान से सामान लेकर लौट रही थी तो गली में ही एक कार खड़ी थी, जिसमें एक युवक पहले से मौजूद था। तभी गली सुनसान देख दूसरे युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर कार में डाल लिया और उसे अपने साथ ले गए।

आरोपियों ने रातभर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। उधर, जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जानकारी की तो मालूम चला कि कार में गांव का ही युवक रहीम अपने साथी के साथ मौजूद था।
ग्रामीणों ने जब युवक के परिजनों पर दबाव बनाया तो बात सही निकली। युवक के परिजनों ने जब आरोपी से संपर्क साधा तो तड़के वह किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।