Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A minimum age of three years is mandatory for admission to the associate program.

Delhi NCR News: नर्सरी में दाखिले के लिए तीन साल की उम्र अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
2027-28 सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था, लोअर और अपर केजी को भी मिलेगा अलग कक्षा का दर्जा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2027 तक कम से कम तीन साल होनी अनिवार्य होगी। चार साल की उम्र पूरी करने वाले बच्चों को लोअर केजी (बाल वाटिका-2) और पांच साल के बच्चों को अपर केजी (बाल वाटिका-3) में प्रवेश मिलेगा।
शिक्षा निदेशालय ने नई व्यवस्था के तहत नर्सरी, लोअर केजी और अपर केजी को क्रमशः बाल वाटिका-1, 2 और 3 नाम दिया है। नई व्यवस्था में पहली बार लोअर और अपर केजी को अलग-अलग कक्षाओं के रूप में शामिल किया गया है। नर्सरी में तीन से चार साल, लोअर केजी में चार से पांच साल और अपर केजी में पांच से छह साल तक के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। सत्र 2026-27 में नर्सरी में पढ़ रहे बच्चों को 2027-28 में लोअर केजी में प्रमोट किया जाएगा। वहीं, मौजूदा केजी के चार साल या उससे अधिक उम्र के विद्यार्थियों को कक्षा एक में भेजा जाएगा। पहली के विद्यार्थी कक्षा दो में जाएंगे।
विज्ञापन

निदेशालय के अनुसार, स्कूल प्रमुख को निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा में एक महीने तक की छूट देने का अधिकार होगा। इसके लिए अभिभावकों को लिखित आवेदन देना होगा। मान्यता प्राप्त स्कूल से पिछली कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को उम्र संबंधी शर्तों से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed