फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A melodious evening of classical dance at the Treedhara Festival

Delhi NCR News: ट्रीधारा फेस्टिवल में शास्त्रीय नृत्य की सुरमयी शाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी के त्रिवेणी कला संगम में आयोजित ट्रीधारा फेस्टिवल के चौथे संस्करण ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविधता और सौंदर्य का मनोहारी प्रदर्शन हुआ। कलाश्री की तरफ से आयोजित और डॉ. कविता ठाकुर की ओर से क्यूरेट किए गए इस उत्सव में कथक, ओडिसी और कुचिपुड़ी जैसी शास्त्रीय विधाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण युवा ओडिसी नृत्यांगना सृष्टि देबरॉय की एकल प्रस्तुति रही, जिसने अपनी सादगी, गरिमा और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से दर्शकों का मन जीत लिया।




सृष्टि ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मंगलाचरण से की, जिसमें उन्होंने देवी सरस्वती को श्रद्धा अर्पित करते हुए मंच पर एक शांत और पवित्र वातावरण निर्मित किया। इसके बाद गुरु केलुचरण महापात्र की कोरियोग्राफी पर आधारित अभिनय प्रस्तुति में उन्होंने राधा के भावों को अत्यंत कोमल और प्रभावी ढंग से व्यक्त किया। वहीं, सावेरी पल्लीवी में उनकी लयबद्धता, सटीक पदचालन और सहज गतियों ने उनकी तकनीकी क्षमता को उजागर किया। प्रस्तुति का समापन मोक्ष से हुआ, जिसने दर्शकों को एक आध्यात्मिक और शांत अनुभूति के साथ जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed