फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A master plan will be made to control fire in Delhi, a blueprint has been sought in 10 days.

Delhi NCR News: दिल्ली में आग पर काबू के लिए बनेगा मास्टरप्लान, 10 दिन में मांगा ब्लूप्रिंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने कहा-लापरवाही पर होगी सख्ती, दोषी अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

फायर स्टेशन बढ़ेंगे, नए उपकरण आएंगे, अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण पर होगी सख्त नजर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में बढ़ती आग की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार फायर फाइटिंग मास्टर प्लान तैयार करने जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने इसके निर्देश दिए हैं और सभी विभागों से 10 दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राजधानी में आग की बढ़ती घटनाओं और उससे हो रहे नुकसान को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ये कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में इसके लिए एक खास बैठक बुलाकर फायर फाइटिंग मास्टरप्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि आग की घटनाओं को रोकना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को 10 दिनों के भीतर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार कर पेश करने को कहा है। इसमें आग लगने के कारण, जोखिम वाले इलाके, मौजूदा व्यवस्थाओं की कमियां और रोकथाम के उपाय शामिल होंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में गृह एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, अग्निशमन विभाग, दिल्ली नगर निगम, डीडीएमए और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में हाल के दिनों में हुई आग की घटनाओं पर चर्चा हुई और उनके स्थायी समाधान पर विचार किया गया।
विज्ञापन


ढिलाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ काम करना होगा ताकि आग की घटनाओं को कम किया जा सके। सरकार ने फायर विभाग को मजबूत करने के लिए स्टाफ बढ़ाने, नए फायर स्टेशन खोलने और आधुनिक उपकरण खरीदने का काम भी करेगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इसके लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों में नहीं रहेगा अतिक्रमण : सीएम ने दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिए कि रिहायशी इलाकों में अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती से नजर रखी जाए, ताकि दमकल वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा न आए। वहीं बिजली विभाग को भी निर्देश दिया गया है कि कनेक्शन देते समय सावधानी बरती जाए और संवेदनशील इलाकों में नियमित जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है। इसके लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और रिहायशी इलाकों में मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी।


भविष्य को ध्यान में रखकर बनेगा प्लान : गृह एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार अगले 25 साल को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करेगी। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए, बाजार संघों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि लोग खुद भी सतर्क रहें और आग की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article