{"_id":"6a09b267658f36390a05ed56","slug":"a-married-woman-fed-up-with-dowry-harassment-committed-suicide-her-brother-accused-four-people-including-her-husband-of-murder-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-124209-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान, भाई ने पति समेत चार पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान, भाई ने पति समेत चार पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के मंडकोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल निवासी महेश रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन मूर्ति देवी उर्फ मनीषा की शादी करीब 18 वर्ष पहले गांव मंडकोला निवासी प्रेमचंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। संतान न होने को लेकर भी उसे ताने दिए जाते थे। शिकायत के अनुसार, कुछ महीने पहले उपचार के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने छूछक में 10 लाख रुपये और कार की मांग की।
शुक्रवार को महिला का शव गांव के एक कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पति प्रेमचंद, ससुर वीर सिंह, सास जलवती और ननद बबीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।