फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man shot dead in Bawana area of Delhi

दिल्ली: बवाना में कार सवार बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या

Fri, 31 May 2019 10:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 31 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
A man shot dead in Bawana area of Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बवाना इलाके में शुक्रवार शाम कार सवार दो बदमाशों ने सरेआम एक शख्स पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। घटना के बाद पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अनिल वर्मा (42) के रूप में हुई है। वह बवाना की ईश्वर कालोनी में रहता था और घर के नजदीकी ही वैल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने दुकान पर था तभी एक आई-10 कार में दो युवक वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कार से उतरकर अनिल पर अंधाधुंध गोलियां बरसायीं और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कारतूस के तीन खोखे बरामद हुए। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को पता चला है कि स्थानीय झगड़े के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है, फिलहाल पुलिस को आरोपियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed