फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man posing as a bank official offered a lift in his car and duped a woman of her jewellery.

Delhi NCR News: बैंक अधिकारी बताकर कार में लिफ्ट देकर महिला से गहने की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
-मौर्या एन्क्लेव इलाके की घटना, सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार की पहचान कर पुलिस ने आरोपी जालसाज को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


-कार बरामद, दो साथियों और अन्य सामान की बरामदगी में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक महिला को कार में लिफ्ट देकर बहाने ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ अजय के रूप में हुई है। बदमाश पर नौ मामले दर्ज हैं और सात मामले में वह वांंछित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद की है। उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस को एक महिला से सोना व नकदी की ठगी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने घर से उत्तम नगर स्थित अपने मायके जा रही थी। वह हैदरपुर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी तभी एक युवक उनके पास आया। साथ ही एक सेंट्रो कार आकर वहां रुकी। कार में सवार लोगों ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की।

कार में बैठने के बाद आरोपियों ने सत्यापन के बहाने पीड़िता के सोने के गहने और नकदी मांगी और विश्वास दिलाया कि वह भी अपनी राशि जमा कर रहे हैं। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने दो अंगूठियां, दो कानों के टॉप्स और पांच हजार दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को जल्दी से कार से उतरने को कहा और एक लिफाफा थमा दिया। लिफाफा खोलने पर उसमें केवल कागज थे। जबकि आरोपी सोना व नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article