फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man killed his friend in Ghaziabad

सीने पर कैंची से वारकर दोस्त को मार डाला, सिर्फ इतनी सी बात को लेकर कर दिया कत्ल

Fri, 09 Nov 2018 06:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 09 Nov 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
A man killed his friend in Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को कैंची घोंपकर सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने गाली गलौज करने का विरोध किया था। 
विज्ञापन

 
घटना साहिबाबाद इलाके के हिंडन पुलिस चौकी क्षेत्र के बालाजी विहार कालोनी में बृहस्पतिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने गाली गलौच के विरोध पर दोस्त की सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे लेनदेन के विवाद की भी आशंका जताई जा रही है।  

मूलरूप से खेड़ा सिंभावली निवासी संजय सिंह (40) परिवार के साथ बालाजी विहार में किराए के मकान में रहते थे। वह करहैड़ा में एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाते थे। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय के पड़ोस में प्रदीप कुमार भी परिवार के साथ रहता है। प्रदीप का हेयर सैलून है। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नशे में धुत प्रदीप संजय के घर के सामने बैठा था। 

जैसे ही संजय घर से बाहर निकला तो प्रदीप गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि संजय ने इसका विरोध किया तो प्रदीप ने जेब से कैंची निकालकर उसके सीने पर कई वार कर दिए और भाग गया। 

यह देख आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी सूचना  
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की पत्नी हिंडन पुलिस पुलिस चौकी पर पहुंची और बताया कि उसके पति ने पड़ोसी को चाकू मार दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आला कत्ल बरामद कर लिया। कुछ लोग लेनदेन का विवाद भी बता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।  

क्या कहते हैं अधिकारी 

सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा का कहना है कि गाली गलौच के विरोध में दोनों में नोकझोंक हुई थी। इसके बाद प्रदीप ने संजय के सीने में कैंची से वार किए। मृतक की पत्नी की ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है।  लेनदेन का मामला पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed