{"_id":"d48332b020a7bc8b5be25885ea05937d","slug":"a-man-accident-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से चली गई बुजुर्ग की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से चली गई बुजुर्ग की जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 07 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर बंद फाटक को पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, बुधवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मेल गाड़ी को निकालने के लिए दादरी क्रॉसिंग पर फाटक बंद था। बंद होने के बावजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति फाटक के नीचे से निकलकर ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली की ओर से तेजी से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गये।
विज्ञापन
बुजुर्ग व्यक्ति को राहगीरों ने आवाज लगाकर रोकने का भी प्रयास भी किया। लेकिन गाड़ी की तेज आवाज के चलते लोगों की आवाज को वह सुन नहीं पाये। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग की पहचान ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गांव निवासी महेंद्र शर्मा (65) के रूप में हुई है। महेंद्र किसी काम से दादरी जा रहे थे। ऑटो से उतरने के बाद पैदल ही क्रॉसिंग को पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।