फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a jewellery shopkeeper accused of misbehaving with lady teacher for parking scooter

दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर महिला टीचर के साथ बदसलूकी, ज्वेलर के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 12 Sep 2020 08:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 12 Sep 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
a jewellery shopkeeper accused of misbehaving with lady teacher for parking scooter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
नई दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करने पर एक महिला टीचर से बदसलूकी का मामला सामने आया है। टीचर ने एक ज्वेलर पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी ज्वेलर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तिलक नगर निवासी 30 वर्षीय टीचर 10 सितंबर को अपने चचेरे भाई के साथ तिलक नगर ओल्ड मार्केट में खरीदारी करने गई थी। 
विज्ञापन


टीचर का भाई स्कूटी एक ज्वेलर की दुकान के बाहर खड़ी करने लगा। यह देखकर ज्वेलर गुस्से में दुकान से बाहर निकला और उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते हुए स्कूटी हटाने के लिए कहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर का आरोप है कि जाम होने की वजह से स्कूटी हटाने में देर हुई तो ज्वेलर हाथापाई पर उतर गया। धक्का-मुक्की कर स्कूटी हटाने के लिए कहने लगा। जब टीचर ने उसे तमीज से बात करने के लिए कहा तो बुरी नियत से उसके शरीर पर हाथ मारने लगा। 


टीचर ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ और गाली गलौज करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed