फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A house from outside, but inside it was becoming a death trap.

Delhi NCR News: बाहर से घर, अंदर बन रहा था मौत का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कारतूस व हथियार बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा कर फाजिल (50), जमीर (57) और इलियास (65) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, पांच सिंगल-शॉट पिस्तौल और .315 बोर के 210 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक लेथ मशीन, कारतूस बनाने के अन्य उपकरण, 354 गोलियों के लीड, 350 खोल, बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बरामद कच्चे माल से लगभग 1000 कारतूस बनाए जा सकते हैं। कारतूस व हथियार बनाने वाली अवैध फैक्टरी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में चल रही थी।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि सेल की पूर्वी रेंज में तैनात एसीपी कैलाश बिष्ट की टीम को 22 सितंबर को एक हथियार तस्कर के बारे में सूचना मिली थी। पता चला कि फाजिल नामक तस्कर हथियारों की खेप देने दिल्ली के गाजीपुर फ्लाईओवर के पास आएगा। पुलिस ने घेराबंदी कर फाजिल को पकड़ लिया। उसके पास से चार सिंगल-शॉट पिस्तौल और .315 बोर के 166 कारतूस मिले।
विज्ञापन

फ़ाजिल से पूछताछत के बाद पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में छापा मारकर जमीर को गिरफ्तार किया। उसके पास से .315 बोर के 20 कारतूस बरामद किए गए। जमीर ने बताया कि उसने ये कारतूस मुरादाबाद के इलियास से खरीदे थे। पुलिस टीम ने बुधवार को मुरादाबाद शहर में घेराबंदी कर इलियास से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और एक सिंगल-शॉट पिस्तौल बरामद की। इलियास ने अपने घर के पास एक घर में कारतूस व अवैध हथियार बनाने की निर्माण फैक्ट्री चला रहा था। मुरादाबाद की स्थानीय पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने फैक्टरी में छापेमारी की और एक लेथ मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, कारतूस बनाने के उपकरण, कारतूस, खोल, गोलियों के लीड, बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। अन्य सहयोगियों की पहचान करने और अवैध हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी में शामिल बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी-
फाजिल
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी फाजिल पुत्र सिराज अनपढ़ है और अपने गांव में थोड़ी सी ज़मीन पर खेती करता है। लगभग 5-6 साल पहले वह अपने रिश्तेदारों के माध्यम से रामपुर, उत्तर प्रदेश के जमीर के संपर्क में आया। इसके बाद, उसने जमीर से अवैध हथियार खरीद कर दिल्ली में सप्लाई करना शुरू कर दिया।
जमीर
रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी जमीर पुत्र अहमद नूर ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए छोटी-मोटी नौकरी करने लगा। 5-6 साल पहले, वह मुरादाबाद के इलियास के संपर्क में आया। तब से, जमीर ने इलियास से अवैध हथियार खरीद कर आगे सप्लाई करना शुरू कर दिया था।

---
इलियास
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी बुजुर्ग आरोपी इलियास ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। अपने पिता के साथ पीतल के काम में लग गया। छोटी उम्र में ही उसने स्थानीय कारीगरों से गोला-बारूद बनाने की तकनीक सीख ली थी। लगभग 20 साल पहले वह गोला-बारूद बनाने के अवैध धंधे में शामिल हो गया था। उसे पहली बार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed